रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राहुल गांधी को परेशानी क्यों ? बीजेपी हुई हमलावर

कानपुर देहात: गजनेर पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने 29 नवंबर को जलालपुर नागिन रोड स्थित यूपीएसआईडी पानी की टंकी के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया।

कानपुर देहात: गजनेर पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत गजनेर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 29 नवंबर 2026 को नियमित चेकिंग के दौरान जलालपुर नागिन रोड पर यूपीएसआईडी पानी की टंकी के पास दोनों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलीम पुत्र स्वर्गीय नसीम, निवासी मोहल्ला कटरा अमरौधा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात, उम्र 25 वर्ष और इकराम पुत्र स्वर्गीय मुस्लिम, निवासी घाटमपुर, कानपुर नगर, उम्र 22 वर्ष के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर थाना गजनेर में मुकदमा संख्या 270/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 4/25 में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कलीम के खिलाफ गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इकराम के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल हरगोविन्द सिंह और कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें