रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में अकबरपुर में वाहन चेकिंग अभियान

यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस ने कस्बे के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की जांच की। एसपी ने चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन की सलाह दी।

कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में अकबरपुर में वाहन चेकिंग अभियान

यातायात माह नवंबर-2026 के तहत शुक्रवार को कस्बा अकबरपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में पुलिस टीम ने मुख्य चौराहों और मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की।

इसी क्रम में जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल तथा यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, आवश्यक कागजात के बिना और तेज गति से वाहन चलाने वालों को रोककर नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी।

एसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय की गई छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक चालक की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यातायात माह के दौरान वाहन चेकिंग अभियान प्रभावी और नियमित रूप से चलाया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजन को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जाएं।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात विनय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें