रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

डेरापुर: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने दस्तमपुर चौकी का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर, कार्यालय, मालखाना और अभिलेखों की स्थिति देखी। पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

डेरापुर: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने दस्तमपुर चौकी का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को थाना डेरापुर क्षेत्र के अंतर्गत चौकी दस्तमपुर का औचक निरीक्षण किया। अचानक कप्तान के पहुंचने से चौकी में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर, कार्यालय, साफ-सफाई, बैरक, मालखाना एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही चौकी पर रखे जाने वाले अभिलेखों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने चौकी के अभिलेखों में अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर व अपराधियों की सूची समेत अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलियों को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख समय से अद्यतन रखे जाएं, ताकि किसी भी समय जांच के दौरान कोई कमी न मिले। कार्यालय की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर भी उन्होंने विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्षेत्र में अपराध की स्थिति क्या है, किन स्थानों पर गश्त की अधिक आवश्यकता है और लंबित शिकायतों का निस्तारण किस स्तर पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त, रात्रि चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बेहद जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। थाने व चौकी पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। जनता का पुलिस पर भरोसा तभी बढ़ेगा, जब पुलिसकर्मी विनम्रता और ईमानदारी से काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा समेत अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें निष्ठा व अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जबकि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी डेरापुर नीलेश कुमारी चौकी प्रभारी गिरीश चंद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें