रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात: झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार रुपये और बाइक बरामद

शिवली पुलिस ने सिंहपुर गांव के बाहर महिला के कान से झाले छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पीली धातु के दो झाले, नकदी और बाइक बरामद की है।

कानपुर देहात: झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार रुपये और बाइक बरामद

थाना शिवली पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु के दो झाले, 60 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज (29) पुत्र वीरेन्द्र उर्फ पप्पी, निवासी कंजड़ डेरा, थाना मंगलपुर और सोनू (30) पुत्र छुल्लन, निवासी ग्राम डेरा, थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। दोनों को ग्राम कुर्मी निवादा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को सिंहपुर गांव के बाहर खेत के पास दोनों आरोपियों ने सुदर्शन कुमार की माता जय देवी के कान से झाले छीन लिए थे। इस मामले में 27 नवंबर को थाना शिवली में मुकदमा संख्या 388/26 दर्ज किया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बरामद 60 हजार रुपये के संबंध में बताया कि यह रकम उन्होंने सिकंदरा क्षेत्र के मुंगीसापुर पशु बाजार में ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की जेब से चोरी की थी। इस संबंध में दर्ज मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। नीरज के खिलाफ लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सोनू के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें