रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम से छीने 1500 रुपये और मोबाइल

शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर शेखूपुर तिराहे के पास हुई वारदात। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने चलती बाइक से धक्का देकर उन्हें गिराया और मारपीट के बाद नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए।

कानपुर देहात में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम से छीने 1500 रुपये और मोबाइल

शिवली थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक आढ़त के मुनीम को निशाना बनाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। गुरुवार शाम शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर शेखूपुर तिराहे के पास हुई इस वारदात में तीन बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने पहले उनकी चलती बाइक में धक्का मारकर उन्हें सड़क पर गिराया और फिर मारपीट कर सामान छीन लिया।

राजपुर बाघपुर निवासी बलवीर सिंह सेंगर ने बताया कि वह कानपुर की चकरपुर मंडी स्थित एक आढ़त में मुनीम का काम करते हैं। रोज की तरह गुरुवार को भी वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शेखूपुर तिराहे के पास पीछे से आए बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया।

बलवीर सिंह के मुताबिक, बाइक से गिरने के बाद वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उनकी जेब में रखे 1500 रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने एक राहगीर से फोन लेकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

तीन दिनों में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता

स्थानीय जानकारी के अनुसार, शिवली थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर लूट की तीन घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में चिंता है। लोगों ने पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अतिरिक्त निरीक्षक अच्छेलाल पाल ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा करने की बात कही।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें