रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राहुल गांधी को परेशानी क्यों ? बीजेपी हुई हमलावर

गोला गोकर्णनाथ: महिला आरक्षी रचना ने उपनिरीक्षक परीक्षा पास की, थाना हैदराबाद में सम्मान

वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुईं रचना ने पुलिस की ड्यूटी के साथ पढ़ाई जारी रखी और उपनिरीक्षक पद की परीक्षा में सफलता हासिल की।

गोला गोकर्णनाथ: महिला आरक्षी रचना ने उपनिरीक्षक परीक्षा पास की, थाना हैदराबाद में सम्मान

मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर थाना हैदराबाद में तैनात महिला आरक्षी रचना ने उपनिरीक्षक पद की परीक्षा उत्तीर्ण कर पुलिस विभाग में एक नई उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार और पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

रचना वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला आरक्षी के पद पर भर्ती हुई थीं। पुलिस की जिम्मेदारियां निभाने के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी। निरंतर मेहनत के बाद उन्होंने उपनिरीक्षक पद की परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

इस उपलब्धि पर थाना हैदराबाद परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक सहित थाने के पुलिसकर्मियों ने रचना को फूल-माला पहनाकर और उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

समारोह में उपनिरीक्षक बीडी मिश्रा, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार सिंह, उदयवीर यादव, हेमंत कटियार सहित थाने का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने कहा कि रचना की सफलता पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के साथ लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रचना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें