रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राहुल गांधी को परेशानी क्यों ? बीजेपी हुई हमलावर

रायबरेली: मोहनदास का पुरवा में बोरिंग का ताला तोड़कर धान और मोटर चोरी

जगतपुर थाना क्षेत्र में 28 नवंबर की रात चोरों ने बोरिंग का ताला तोड़कर दो बोरी धान और मोटर चोरी कर ली। गांव में पहले भी चोरी की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

रायबरेली: मोहनदास का पुरवा में बोरिंग का ताला तोड़कर धान और मोटर चोरी

जगतपुर थाना क्षेत्र के मोहनदास का पुरवा में चोरी की एक और घटना सामने आई है। 28 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने एक बोरिंग का ताला तोड़कर अंदर रखी दो बोरी धान और मोटर चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने जगतपुर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया।

पीड़ित ने थाना प्रभारी वागीश मिश्रा को घटना की जानकारी देते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। बताया गया कि मोहनदास का पुरवा में इससे पहले भी चोरी की दो घटनाएं हो चुकी हैं। अब तीसरी वारदात सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें