शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा: पुलिया तोड़कर नीचे गिरा ईंटों से लदा ट्रॉला, लगी आग

जालौन में माइलस्टोन 209.2 के पास बुधवार तड़के हुआ हादसा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने से ट्रॉला अनियंत्रित हुआ। वाहन में सवार लोगों की संख्या और संभावित जनहानि की पुष्टि बचाव कार्य के बाद होगी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा: पुलिया तोड़कर नीचे गिरा ईंटों से लदा ट्रॉला, लगी आग

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में ईंटों से लदा 18 चक्का ट्रॉला पुलिया की दीवार तोड़कर नीचे गिर गया। हादसे के बाद ट्रॉला में आग लग गई। घटना छिरिया सलेमपुर के मलकपुरा चौकी क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 209.2 के पास हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रॉला औरैया से उरई की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर चढ़ गया और दो ट्रैक के बीच बनी पुलिया की दीवार तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। टक्कर के बाद ट्रॉला में आग लग गई और वाहन का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया।

हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद डायल-112, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने और राहत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त ट्रॉला को हटाने के लिए हाइड्रा वाहन भी मौके पर बुलाया गया।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी आलोक पाल और सीओ अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

हादसे के बाद ट्रॉला में सवार लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग से वाहन की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उसका नंबर भी पढ़ा नहीं जा पा रहा है। पुलिस के अनुसार, बचाव कार्य पूरा होने और घटनास्थल की जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रारंभिक जानकारी में चालक को झपकी आना हादसे की संभावित वजह बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें