रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हस्तिनापुर में माधव ठाकुर के प्रथम जन्मदिन समारोह में पहुंचे जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक

श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री मुकेश सिंह ठाकुर के पौत्र को मंत्री ने दिया आशीर्वाद, परिवार और कमेटी के सदस्यों के साथ साझा की खुशियां।

हस्तिनापुर में माधव ठाकुर के प्रथम जन्मदिन समारोह में पहुंचे जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक

श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर के महामंत्री मुकेश सिंह ठाकुर के पौत्र माधव ठाकुर के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक पहुंचे। उन्होंने बच्चे को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही परिवारजनों को प्रथम जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समारोह में जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक का परिवारजनों और उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने माधव ठाकुर को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सभी सदस्यों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि बच्चों का जन्मदिन परिवार के लिए विशेष खुशी का अवसर होता है। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सद्भाव और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाते हैं।

इस मौके पर जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर के सदस्यों के साथ भी संवाद किया। उन्होंने कमेटी के सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में कमेटी की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में ऐसे संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान है।

मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा सर्व समाज के साथ खड़ी है। सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। हस्तिनापुर में भी तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले हस्तिनापुर को विकास की नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

समारोह में भाजपा युवा नेता गौरव गुर्जर, सोमनाथ, अनेजा, मुकेश ठाकुर, दर्शन भारद्वाज, मनोज एहलावत सहित श्री रामलीला कमेटी के सदस्य और हस्तिनापुर के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने माधव ठाकुर को प्रथम जन्मदिन की बधाई देते हुए उसके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भोजन ग्रहण किया और परिवार के साथ खुशियां साझा कीं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें