रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हस्तिनापुर से 2027 में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं रोहित बालाजी, गंगा मेले में किया दावा

मखदुमपुर गंगा घाट पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में रोहित बालाजी ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने हस्तिनापुर में रोजगार, औद्योगिक विकास, महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया।

हस्तिनापुर से 2027 में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं रोहित बालाजी, गंगा मेले में किया दावा

मखदुमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले में रोहित बालाजी की ओर से प्रेस संवाद एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रोहित बालाजी ने पत्रकारों से संवाद करते हुए वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा और दावेदारी सार्वजनिक रूप से जाहिर की।

रोहित बालाजी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार केवल खबरें नहीं लिखते, बल्कि समाज की आवाज बनकर आम आदमी की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान केवल किसी एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके अनुभव, मेहनत और सामाजिक योगदान का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने गंगा मेले के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मेले की परंपरा को आगे बढ़ाने में पत्रकारों और समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने स्वर्गीय रामजीत दास जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से मेले की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का काम हुआ। आज यह मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है।

इस अवसर पर रोहित बालाजी ने मां गंगा को साक्षी मानकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से हस्तिनापुर सीट पर प्रत्याशी बनने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। उनका परिवार लंबे समय से भाजपा और सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय श्री प्रकाश जी को भाजपा ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ाया था। उन्होंने अपने परिवार के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष का भी जिक्र किया।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास का खाका भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण युवाओं को काम की तलाश में दूसरे शहरों और क्षेत्रों में जाना पड़ता है। उनका प्रयास रहेगा कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में दोबारा औद्योगिक इकाइयां स्थापित हों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सड़कों का निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। यदि भाजपा नेतृत्व उन्हें प्रत्याशी बनाता है और जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में रोहित बालाजी ने सभी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया साथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें