रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

दीपावली पर थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी मिठाई और उपहार

हस्तिनापुर थाने के पास मौजूद गरीब परिवारों के बच्चों को मिठाई और उपहार दिए, रंगोली बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।

दीपावली पर थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी मिठाई और उपहार

दीपावली के अवसर पर हस्तिनापुर थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने जरूरतमंद बच्चों को मिठाई और उपहार देकर त्योहार की खुशियों में शामिल किया। उन्होंने बच्चों को रंगोली बनाने के लिए रंग खरीदने हेतु आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।

जानकारी के अनुसार, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के कुछ गरीब परिवारों और घोड़ा-तांगा चलाकर आजीविका चलाने वाले कलंदर परिवारों के बच्चे थाने के पास मौजूद थे। बाजार में दीपावली की खरीदारी और रौनक देखकर बच्चे मायूस नजर आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक पुलिसकर्मी से बाजार से कुछ सामान और उपहार दिलाने की इच्छा जाहिर की। बच्चों की यह बात थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा तक पहुंची तो उन्होंने उन्हें थाने बुलवाया।

थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी ने बच्चों को अपने पास बैठाया और मिठाई व उपहार वितरित किए। बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि वे अपने घरों में रंगोली बनाना चाहते हैं, लेकिन रंग खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें रंग खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी और आपस में मिलकर रंग खरीदने तथा घरों में रंगोली बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

थाना प्रभारी ने बच्चों से कहा कि शाम को भी उन्हें मिठाई वितरित की जाएगी, ताकि उनके परिवार भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें।

मिठाई, उपहार और आर्थिक सहायता मिलने पर बच्चे खुश नजर आए और थाने से अपने घरों की ओर रवाना हो गए। थाना प्रभारी की इस पहल को क्षेत्र में पुलिस की सामुदायिक संवेदनशीलता और जरूरतमंद बच्चों के प्रति सहयोग के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें