महारानी गार्डन में सजी 76 शादियां, मंत्रों-निकाह से गूंजा पंडाल, अफसरों ने दिया आशीर्वाद
कौंच रोड स्थित महारानी गार्डन में आयोजित समारोह में हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुए। योजना के तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान बताया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को कौंच रोड स्थित महारानी गार्डन में खुशियों का मेला लगा। एक ही मंडप तले 76 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। मंत्रोच्चारण और निकाह की रस्मों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
समारोह के लिए कुल 105 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें जांच के बाद 76 जोड़े पात्र पाए गए। प्रशासन ने हिंदू, मुस्लिम सहित विभिन्न समुदायों की परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न कराए।
एक लाख की मदद, खाते में जाएगी 64 हजार की राशि -
जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत सरकार की ओर से प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 64 हजार रुपये सीधे कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं, 21 हजार की विवाह सामग्री दी जाती है और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
जनप्रतिनिधियों ने कहा - गरीबों के लिए वरदान है योजना -
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए सम्मान से बेटियों का विवाह करने का बड़ा सहारा है। यह सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ाती है।
विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि सरकार बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता की भावना को मजबूत करते हैं।
समारोह में नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित कर उनके सुखी जीवन की कामना की गई। एक ही मंच पर कई परिवारों की खुशियां देखकर माहौल उत्सवी बना रहा।
इस अवसर पर सीडीओ के.के. सिंह, एडीएम न्यायिक शत्रुहन पाठक, पीडी अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
पाठकों की राय (2)
बढ़िया
Good