शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

जालौन में PET-2026 के दूसरे दिन 7,007 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 70 फीसदी रही उपस्थिति

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिलाधिकारी समीर और एसपी सुरेश चंद्र रावत ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जालौन में PET-2026 के दूसरे दिन 7,007 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 70 फीसदी रही उपस्थिति

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं निगरानी की व्यवस्था की थी। जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और परीक्षा कक्षों की व्यवस्था देखी। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।

दोनों पालियों में 70 फीसदी के आसपास रही उपस्थिति

दूसरे दिन की परीक्षा के लिए दोनों पालियों में कुल 9,984 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 4,992 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3,519 ने परीक्षा दी, जबकि 1,473 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 70.49 प्रतिशत दर्ज की गई।

द्वितीय पाली में भी 4,992 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें से 3,488 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1,504 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 69.87 प्रतिशत रही।

इस तरह दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7,007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन के अनुसार, जिले के सभी 12 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें