कानपुर में विशेष मतदाता अभियान: डीएम ने बूथों का किया औचक निरीक्षण, BLO को रोज 25 घरों के सर्वे का निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने डीएवी इंटर कॉलेज और यूपीआईआईटी, सिविल लाइंस के बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति जांची।
विशेष मतदाता अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने रविवार को शहर के विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
सबसे पहले जिलाधिकारी ने डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए छह बूथों का निरीक्षण किया। ये बूथ संख्या 19 से 24 तक थे। निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनसे मतदाता सूची पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने यूपीआईआईटी, सिविल लाइंस में बनाए गए 15 बूथों का निरीक्षण किया। ये बूथ संख्या 1 से 15 तक थे। यहां मौजूद बीएलओ ने बताया कि वे घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं और पात्र व छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने उनके कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 25 घरों का सर्वे अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के मतदाताओं का सत्यापन करें और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और बीएलओ को विशेष मतदाता अभियान के तहत पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करने को कहा। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने पर जोर दिया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
पिसावां में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया
महिला से लॉकेट लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया
जल समृद्ध पंचायत विषय पर हुई बैठक, नल-जल योजना की बदहाली पर जताई नाराजगी
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।