महिला से लॉकेट लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया
सुखपुरा थाना पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा पर महिला से लॉकेट लूटने की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने लूटा गया लॉकेट, तमंचा, कारतूस, चाकू और अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।
सुखपुरा थाना पुलिस ने महिला से लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पीली धातु का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक अवैध चाकू और अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को एक महिला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से लॉकेट लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर सुखपुरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 274/2026 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
इसी क्रम में 29 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना और विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सुखपुरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामलखन सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार प्रसाद (22 वर्ष) पुत्र सूचित प्रसाद और अजय राजभर (19 वर्ष) पुत्र मारकण्डेय राजभर, निवासी मनियारी जसांव, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया के रूप में हुई है। वहीं, एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पीली धातु का लॉकेट, एक .315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस तथा 3/4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों और बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामलखन सोनकर एवं सुखपुरा थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
कानपुर में विशेष मतदाता अभियान: डीएम ने बूथों का किया औचक निरीक्षण, BLO को रोज 25 घरों के सर्वे का निर्देश
जल समृद्ध पंचायत विषय पर हुई बैठक, नल-जल योजना की बदहाली पर जताई नाराजगी
2027 में छिबरामऊ से बऊअन तिवारी ठोकेंगे ताल? सपा में टिकट के लिए पेश कर सकते हैं दावेदारी
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।