रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
2027 में छिबरामऊ से बऊअन तिवारी ठोकेंगे ताल? सपा में टिकट के लिए पेश कर सकते हैं दावेदारी

जल समृद्ध पंचायत विषय पर हुई बैठक, नल-जल योजना की बदहाली पर जताई नाराजगी

पंचायत विकास दिवस पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पाइपलाइन की खराबी, पानी की बर्बादी और घरों तक गंदा पानी पहुंचने की शिकायत उठाई।

जल समृद्ध पंचायत विषय पर हुई बैठक, नल-जल योजना की बदहाली पर जताई नाराजगी

विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर 'जल समृद्ध' विषय को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता मुखिया अरुण कुमार महतो ने की।बैठक को संबोधित करते हुए बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि सरकार राज्य को जल समृद्ध बनाने के लिए सभी पंचायतों से जल की स्थिति की जानकारी ले रही है। वर्तमान में यह पंचायत न तो जल समृद्ध की सूची में है और न ही जल संकट की सूची में।

इसका मुख्य कारण पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित नल-जल योजना में व्याप्त खराबी है।ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जगह-जगह पाइपलाइन खराब होने से कहीं पानी बर्बाद हो रहा है, तो कहीं घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कई जगहों पर नलों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत करने पर विभाग के कनीय अभियंता न तो ध्यान देते हैं और न ही फोन उठाते हैं। यदि नल-जल व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाए, तो यह पंचायत भी जल समृद्ध की सूची में शामिल हो सकती है।

मौके पर पंचायत सचिव हरीहर प्रसाद यादव, उपमुखिया अशोक राय, विकास मित्र राज कुमारी,आवास सहायक नागेंद्र कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक चंदन कुमार, मुकेश कुमार राम, उमेश राम, शिवचंद्र कुमार, दिलीप कुमार राम, संतोष कुमार, दिनेश राम, कुलदीप पासवान, धर्मेंद्र कुमार पासवान, रामलाल राम, अरविंद पंडित, संजय कुमार, राधा देवी, विजय पासवान, पप्पू पासवान, विजय कुमार सहनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें