पिसावां में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया
ज्ञानेंद्र शुक्ला (ज्ञानू) के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटकर जितिन प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का जन्मदिन पिसावां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शुक्ला (ज्ञानू) ने अपने प्रतिष्ठान पर क्षेत्रवासियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने जितिन प्रसाद के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना भी की।
इस अवसर पर मंडल मंत्री पिसावां एवं मुड़ाकलां सेक्टर प्रभारी निर्मल मिश्रा, रतौसिया सेक्टर संयोजक सत्यप्रकाश मिश्रा, श्रीकांत अवस्थी (पंडित जी), राजपाल कश्यप, अजय मिश्रा, इंद्रकुमार शुक्ला, शिवलली, नरेश, आशीष मिश्रा, पं. अर्पित, रवींद्र बाजपेयी, मकरंद, सुधांशु तिवारी, विकास, अवधेश पाल, फकीरे लाल, कमलेश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, आशाराम और अनुज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
कानपुर में विशेष मतदाता अभियान: डीएम ने बूथों का किया औचक निरीक्षण, BLO को रोज 25 घरों के सर्वे का निर्देश
महिला से लॉकेट लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया
जल समृद्ध पंचायत विषय पर हुई बैठक, नल-जल योजना की बदहाली पर जताई नाराजगी
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।