रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

संत सूरज महाविद्यालय में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम

संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य और नशामुक्त समाज के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

संत सूरज महाविद्यालय में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को संत सूरज महाविद्यालय, पिसावां में ‘विकसित भारत युवा संवाद : संविधान दिवस संस्करण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। माय भारत सीतापुर और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में युवाओं को संविधान के मूल्यों, राष्ट्र निर्माण और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा, महाविद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि पिसावां थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने संविधान के महत्व और संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में संविधान की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने, इसके सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नामित यूथ आइकन अनुभव मिश्र ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्धारित पंच प्रण और 11 संकल्पों की जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही मेक इन इंडिया, एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी), डिजिटल शिक्षा और किसानों तथा ग्रामीणों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें