रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

महोली कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मावली गांव के बाहर युवक का शव मिला। घटनास्थल के पास बाइक और बैग पड़े थे, जबकि झाड़ियों में खून फैला होने की बात सामने आई है।

पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

महोली कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मावली गांव के बाहर गुरुवार को 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल के पास बाइक और बैग मिलने के साथ ही झाड़ियों में खून फैला होने की बात सामने आई है। युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान ब्रह्मावली गांव निवासी अनिल मिश्रा के 26 वर्षीय पुत्र विशाल मिश्रा उर्फ प्रशांत के रूप में हुई है। बताया गया कि विशाल लखीमपुर जिले के मैगलगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यापक था।

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार सुबह वह बाइक से स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब 11 बजे वह वहां से वापस निकला। देर शाम वह किसान बढ़ैया और ब्रह्मावली गांव के बीच माइनर के पास खेत में काम करने पहुंचा था।

इसी दौरान घटनास्थल के आसपास उसकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में खून फैला हुआ था। कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के किनारे एक पेड़ से विशाल का शव लटका मिला। शव के पास उसका बैग भी रखा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर हत्या की आशंका जताई है।

सूचना मिलने पर महोली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रख रही है।

फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें