रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

सीतापुर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, 746 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। मतदान केंद्रों की सुविधाओं, संपर्क मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

सीतापुर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, 746 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेटों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कुल 746 अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

जिला मुख्यालय के खैराबाद स्थित भीमराव बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रथमेेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने की। 25, 26 और 27 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में 373 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 373 पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हुए। हरगांव, मिश्रिख और लहरपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश -

जिलाधिकारी प्रथमेेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने आवंटित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई कमी मिलती है तो उसे समय रहते संबंधित विभाग के माध्यम से दूर कराया जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं और चुनाव कर्मियों को परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले रास्तों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि एक बूथ से दूसरे बूथ तक आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए वाहनों का उपयोग करते हुए अधिकारी स्थलीय भ्रमण करें और सामने आने वाली कमियों की स्पष्ट जानकारी संबंधित विभागों को दें।

बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची की जानकारी जुटाएंगे अधिकारी -

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से संपर्क कर मतदाता सूची में हटाए गए और नए शामिल किए गए मतदाताओं की जानकारी प्राप्त करें।

इसके साथ ही मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति का भी जायजा लिया जाए। निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती -

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर जनार्दन सहित संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की ओर से की जा रही इन तैयारियों का उद्देश्य मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना, संपर्क मार्गों की बाधाएं दूर करना और चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें