सीतापुर के सतलोक आश्रम में 513वां दिव्य धर्म यज्ञ दिवस संपन्न, 33 जोड़ों का दहेज रहित विवाह
महोली आश्रम में तीन दिवसीय समागम का बुधवार को समापन हुआ। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में 76 यूनिट रक्तदान, 33 दहेज रहित विवाह और 2100 श्रद्धालुओं ने नामदीक्षा प्राप्त की।
सतलोक आश्रम महोली में आयोजित 513वें दिव्य धर्म यज्ञ दिवस का तीन दिवसीय समागम बुधवार, 25 नवंबर को संपन्न हो गया। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की अध्यक्षता में मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजकों के अनुसार, तीन दिवसीय समागम के दौरान 76 यूनिट रक्तदान किया गया और 33 जोड़ों का दहेज रहित विवाह संपन्न कराया गया। इसके अलावा 2100 श्रद्धालुओं ने निःशुल्क नामदीक्षा प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान संत गरीबदास जी महाराज की अमृतवाणी का अखंड पाठ किया गया। विशाल भंडारे और आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समागम में देसी घी से तैयार लड्डू, जलेबी, हलवा, पूड़ी, सब्जी और रायता सहित विभिन्न व्यंजन प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। आयोजकों के मुताबिक, नेपाल सहित भारत के 14 आश्रमों में भी तीन दिवसीय महाभंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हृदेश दास, आदर्श दास, महेश दास, विनोद दास, श्रीकृष्ण दास और विनय दास सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।