रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कार्तिक पूर्णिमा पर गोकना घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

रायबरेली के गोकना घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूर्व संध्या पर गंगा महाआरती, दीपदान और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

कार्तिक पूर्णिमा पर गोकना घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

दक्षिण वाहिनी मां गंगा के तट पर स्थित गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। गंगा स्नान के बाद लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीन दिवसीय कार्तिक मेले के चलते घाट पर दिनभर धार्मिक गतिविधियां होती रहीं।

इससे पहले कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर घाट पर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसएस फाउंडेशन एवं सारा समय मीडिया समूह के तत्वावधान में और सहयोगी संस्था मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सहयोग से कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौरी-गणेश की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया और तीन दिवसीय कार्तिक मेले के सकुशल आयोजन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गंगा महाआरती और दीपदान का आयोजन हुआ। गंगा तट पर जलते दीपों से घाट का दृश्य आकर्षक हो उठा। महाआरती और दीपदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कई श्रद्धालुओं ने घाट पर रात्रि प्रवास किया और भजन-कीर्तन के साथ मां गंगा की आराधना की।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह तोमर, राजस्व निरीक्षक चंद्र कुमार दीक्षित, संस्था के संरक्षक रतीपाल शुक्ल, चच्चू सिंह, बोधनारायण शुक्ल, राधेश्याम, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल पाठक, मोहन लाल, फाउंडेशन के प्रबंधक सूरज शुक्ल और सजीत मिश्र सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें