ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में कई विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री मनोज पांडेय ने किया उद्घाटन
कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मवई और रायपुर ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित सड़क और इंटरलॉकिंग कार्यों का उद्घाटन किया।
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक में सोमवार को ग्रामीण संपर्क मार्गों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित सड़कों और इंटरलॉकिंग कार्यों का उद्घाटन किया।
रोहनिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत मवई में साधन सहकारी समिति धनेही सरेनी से पूरे बैसन का पुरवा तक बनाई गई पक्की सड़क का लोकार्पण किया गया। वहीं, ग्राम पंचायत रायपुर में सर्विस रोड और अशोक पांडेय कोटेदार के घर से रामदेव साहू के घर तक कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का भी उद्घाटन हुआ।
इस मौके पर मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि गांवों का विकास और जनसुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिले।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण गांवों की तरक्की के लिए जरूरी है। पक्की सड़कों और इंटरलॉकिंग कार्यों से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और रोजमर्रा की परेशानियां कम होंगी।
कार्यक्रम में सरेनी के ग्राम प्रधान पवन कुमार तिवारी, कोटेदार शिव सिंह, बीडीसी सूरज यादव, कमालपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष इस्तिखार अहमद, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार पासी, ग्राम प्रधान सौरभ यादव और छोटेलाल पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले


पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।