रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

ऊंचाहार में पांच महीने से मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं, श्रमिकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

ऊंचाहार विकास खंड की 54 ग्राम पंचायतों के मनरेगा श्रमिकों ने बकाया मजदूरी की मांग को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।

ऊंचाहार में पांच महीने से मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं, श्रमिकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

ऊंचाहार विकास खंड की 54 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों ने पांच महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष श्रमिकों ने अपनी समस्या उठाते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय शंकर त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और बकाया मजदूरी का जल्द भुगतान कराने की मांग की।

प्रदर्शन में सामापुर निवादा, बहरवा और खुर्रमपुर सहित आसपास के कई गांवों के मनरेगा श्रमिक शामिल हुए। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के तहत काम किया था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं मिली है।

श्रमिकों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। घर की रोजमर्रा की जरूरतों के साथ दवाइयों और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने में भी परेशानी हो रही है।

ब्लॉक परिसर में एकत्रित श्रमिकों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से बकाया मजदूरी का भुगतान जल्द कराने की मांग की।

इस संबंध में बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि श्रमिकों का ज्ञापन प्राप्त हो गया है। बकाया मजदूरी के भुगतान के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्या के समाधान और जल्द भुगतान कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (2)

K
Komal Verma 4 दिन पहले

Up Sarkar ki biphal yojana

K
Komal Verma 4 दिन पहले

Up Sarkar ki biphal yojana

संबंधित खबरें