रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

ऊंचाहार में गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में आरोपी संजू गिरफ्तार

हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान विवाद और मारपीट का आरोप, उपचार के दौरान गर्भपात होने की शिकायत; अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी।

ऊंचाहार में गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में आरोपी संजू गिरफ्तार

गर्भवती महिला के साथ मारपीट और गर्भपात कराने के आरोप से जुड़े मामले में ऊंचाहार पुलिस ने वांछित महिला अभियुक्ता संजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि 16 मई 2026 को वह घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान अमरचन्द्र, संजू, कृष्ण पटवा और दिनेश पटवा ने उसके और उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी देवरानी के साथ भी मारपीट की गई और उसके पेट में लात मारी गई।

शिकायत के अनुसार, चोट लगने के बाद उपचार के दौरान गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जमुनापुर ईश्वरदासपुर निवासी संजू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें