शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

महराजगंज में जनगणना फेस-2 के लिए अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण

रायबरेली रोड स्थित एसजेएस विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों को जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया और फील्ड में काम करने के तरीके बताए गए।

महराजगंज में जनगणना फेस-2 के लिए अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में महराजगंज-रायबरेली रोड स्थित एसजेएस विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अध्यापकों को जनगणना के दौरान फील्ड में जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आंकड़े एकत्र करने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोरेंद्र प्रकाश, हिमांशु और महताब ने प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जनगणना के दूसरे चरण में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों और आवासीय सुविधाओं से संबंधित गणना की गई थी, जबकि दूसरे चरण में नागरिकों से संबंधित जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके लिए अध्यापकों को फील्ड में जाकर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सीताराम, दिनेश शुक्ला, हितेश चौधरी, रामनरेश, राकेश गौतम, हेमंत सिंह और प्रदीप चौधरी सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले अध्यापकों को प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए तैयार करना रहा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें