रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

मेरठ में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर डीएम नाराज, बीएलओ की बर्खास्तगी संबंधी रिपोर्ट भेजने के निर्देश

हस्तिनापुर खादर के किशोरपुर गांव में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. वीके सिंह ने बीएलओ से मतदाता सूची और फॉर्म-6 की प्रक्रिया पर सवाल किए। प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताई।

मेरठ में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर डीएम नाराज, बीएलओ की बर्खास्तगी संबंधी रिपोर्ट भेजने के निर्देश

हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के किशोरपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। डीएम के औचक निरीक्षण से मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली और संबंधित बीएलओ से कई अहम सवाल पूछे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ एवं शिक्षामित्र विनोद कुमार से मतदाता सूची, मतदाता कोड, नए वोट बनवाने की प्रक्रिया और फार्म-6 सहित पुनरीक्षण अभियान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी। लेकिन बताया गया कि बीएलओ डीएम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कई सवालों पर वह असमंजस में नजर आए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीएलओ को कड़ी फटकार लगाई।

डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या जानकारी का अभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीएलओ का दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी रखें और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने सहित अन्य कार्यों को नियमानुसार पूरा करें।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम मवाना संतोष कुमार को बीएलओ विनोद कुमार की बर्खास्तगी संबंधी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। स्कूल की बदहाल स्थिति और व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान ग्राम प्रधान पति को भी विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार कराने और अपनी जिम्मेदारी का ठीक ढंग से निर्वहन करने की नसीहत दी।

डीएम ने साफ संकेत दिया कि सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक अभियानों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें