रविवार, 8 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

मेरठ: हस्तिनापुर में अवैध पटाखों का भंडार बरामद, 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार

दीपावली से पहले हस्तिनापुर पुलिस ने डी-ब्लॉक में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में पटाखे और आतिशबाजी सामग्री बरामद की। पुलिस ने मोहित नाम के युवक को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मेरठ: हस्तिनापुर में अवैध पटाखों का भंडार बरामद, 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार

दीपावली के त्योहार को देखते हुए मेरठ पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत हस्तिनापुर थाना पुलिस ने कस्बे के डी-ब्लॉक में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहित पुत्र हरीश कुमार, निवासी डी-ब्लॉक, हस्तिनापुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसकी उम्र करीब 27 वर्ष है।

पुलिस ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में टीम को मुखबिर से अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

कई तरह के पटाखे बरामद

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांडों के पटाखे और आतिशबाजी सामग्री मिली। इनमें जौली जिंगल के तीन पीस, स्काई शॉट के छह पैकेट, श्री कलर कोटी के छह पैकेट, अशोका फ्लावर के 25 पैकेट, चक्कर डीलक्स के 15 पैकेट और ग्राउंड चक्कर अशोका के 71 पैकेट शामिल हैं।

इसके अलावा फ्लावर पॉट्स के 25 पैकेट, सिल्वर टार्गेट्स के 20 पैकेट, मिनी बुलेट के 60 पैकेट और रॉकेट फ्लैश के पांच पैकेट बरामद किए गए।

पुलिस ने 60 स्काई शॉट्स के दस पैकेट, 30 फेस्टिव के 48 पैकेट, सुतली बम के 27 पैकेट, मुर्गा छाप बिजली क्रैकर्स के 112 पैकेट और मुर्गा छाप अनब्रांडेड के 70 पैकेट भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही टर्की केर्कस के दो बड़े बंडल और कई कार्टनों में अन्य प्रकार के पटाखे, अनार और स्काई शॉट भी मिले हैं।

विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में हस्तिनापुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 256/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1884 की धारा 5 और 9(बी)1(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक उमेश चौधरी और अनुज चौहान शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें