रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

मेरठ: हस्तिनापुर में अवैध शराब की चार भट्टियां ध्वस्त, 1800 लीटर लहन नष्ट

ग्राम बधवा खेड़ी के जंगल में गंगा नदी किनारे पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की चार भट्टियां तोड़ीं। मौके से करीब 1800 लीटर लहन बरामद कर नष्ट कराया गया।

मेरठ: हस्तिनापुर में अवैध शराब की चार भट्टियां ध्वस्त, 1800 लीटर लहन नष्ट

थाना हस्तिनापुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बधवा खेड़ी के जंगल में गंगा नदी किनारे संचालित चार भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके से करीब 1800 लीटर लहन बरामद किया, जिसे नष्ट करा दिया गया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को बधवा खेड़ी गांव के जंगल में गंगा नदी किनारे अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दुष्यन्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गंगा किनारे चार स्थानों पर शराब बनाने की भट्टियां संचालित मिलीं। पुलिस ने मौके पर ही चारों भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही करीब 1800 लीटर लहन और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को नष्ट कराया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मवाना के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष दुष्यन्त शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस तरह के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दुष्यन्त शर्मा, उपनिरीक्षक निर्दोष कुमार, उपनिरीक्षक नवीन राठौर, उपनिरीक्षक अर्जुन पंवार, कांस्टेबल हिमांशु मलिक और कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें