रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, गोकना घाट पर मांगीं बेहतर व्यवस्थाएं

रायबरेली के गोकना घाट पर 23 से 25 नवंबर तक गंगा महोत्सव और पारंपरिक मेले का आयोजन होना है। समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, गोकना घाट पर मांगीं बेहतर व्यवस्थाएं

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऊंचाहार क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकर्ण तीर्थ गोकना घाट पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गंगा महोत्सव एवं पारंपरिक मेले की तैयारियों को लेकर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। समिति ने मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने की मांग की है।

समिति के अनुसार, आगामी 23, 24 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दूर-दराज के जनपदों से लोग गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए यहां आते हैं। ऐसे में समिति ने सड़क, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश और स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बांधवारी से गोकना घाट के बीच करीब 500 मीटर खराब सड़क का निर्माण कराने और वहां उचित डायवर्जन की व्यवस्था करने की बात कही गई है। समिति का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण पहले भी कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, अग्निशमन वाहन और तीन पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत और अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया है।

घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती की मांग

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति ने गंगा नदी में बैरिकेडिंग कराने के साथ नाव, नाविक और गोताखोरों की तैनाती की मांग की है। इसके अलावा अस्थायी चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था कराने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

मेले में अस्थायी शौचालय, विशेष सफाई कर्मियों की तैनाती और घाटों की नियमित साफ-सफाई कराने की मांग भी प्रार्थना पत्र में शामिल है। समिति ने घाटों और मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित वस्त्र परिवर्तन स्थल उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई है।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था और मेला क्षेत्र तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की गई है।

समिति ने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों को निर्देशित कर मेले से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने का अनुरोध किया है, ताकि कार्तिक पूर्णिमा पर गोकना घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें