रायबरेली: घर में सांप के डसने से 50 वर्षीय अशोक कुमार तिवारी की मौत, परिवार में मातम
ऊंचाहार के असकरनपुर गांव में सोमवार तड़के हुई घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली ऊंचाहार क्षेत्र के असकरनपुर गांव में सोमवार तड़के सांप के डसने से 50 वर्षीय अशोक कुमार तिवारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, असकरनपुर निवासी अशोक कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय स्वामीनाथ तिवारी को सोमवार सुबह घर के अंदर सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार लेकर पहुंचे।
अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर महमूद अख्तर ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टर ने अशोक कुमार तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
अशोक कुमार की अचानक हुई मौत से उनकी पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू की।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।