रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर 36 वर्षीय महिला झुलसी, सीएचसी में उपचार जारी

ऊंचाहार के मुखरा गांव में घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरते समय हुआ हादसा। परिजन महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

रायबरेली: हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर 36 वर्षीय महिला झुलसी, सीएचसी में उपचार जारी

कोतवाली क्षेत्र के मुखरा गांव में सोमवार को हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से 36 वर्षीय महिला झुलस गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, मुखरा गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी सीमा घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने हैंडपंप का हत्था पकड़ा, वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेसुध हो गईं।

महिला को करंट लगने की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद की और उन्हें करंट के संपर्क से अलग किया। इसके बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें