रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रामगोपाल मौत मामला: धरना स्थल पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस से गिरफ्तारी में देरी पर मांगा जवाब

रायबरेली के ऊंचाहार में दलित रामगोपाल की मौत के मामले में जारी धरना-प्रदर्शन के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसपी और कोतवाली प्रभारी से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत की।

रामगोपाल मौत मामला: धरना स्थल पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस से गिरफ्तारी में देरी पर मांगा जवाब

क्षेत्र के नाथीपुर मजरे रामचंद्रपुर गांव में दलित रामगोपाल की मौत के मामले में मंगलवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच अपनी जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने रायबरेली के पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता की। इसके बाद उन्होंने ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी मनबोध तिवारी से भी बात की। इस दौरान उन्होंने मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर सवाल उठाए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने हत्या के आरोप से जुड़े इस गंभीर मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से पूछा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने में देरी क्यों हो रही है और पुलिस कब तक कार्रवाई करेगी।

पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

मौके पर हुई बातचीत के दौरान कोतवाली प्रभारी मनबोध तिवारी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कुछ देर तक पीड़ित परिवार और ग्रामीणों के बीच रुकने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य वहां से रवाना हो गए।

36 घंटे बाद भी जारी है ग्रामीणों का धरना

इधर, घटना के करीब 36 घंटे बीत जाने के बाद भी गांव में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मृतक का शव गांव में ही रखा हुआ है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के पहुंचने और पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद भी धरना समाप्त होने तथा शव का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर कोई निर्णय सामने नहीं आया था।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई और प्रशासन की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें