सरदार पटेल जयंती पर जालौन में निकली रन फॉर यूनिटी, अधिकारियों ने दिलाई एकता की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन से सरदार पटेल चौराहे तक दौड़ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए पुलिस लाइन से सरदार पटेल चौराहे तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। दौड़ में युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत और अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने हरी झंडी दिखाकर की। पुलिस लाइन से शुरू हुई दौड़ सरदार पटेल चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां अधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अधिकारियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि राष्ट्रीय एकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जिला विकास अधिकारी निशांत पांडेय सहित अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।