रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

ऊंचाहार में युवक और उसके साथी से मारपीट व लूटपाट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

इटौरा बुजुर्ग चौराहे पर बस पकड़ने पहुंचे थे दोनों युवक; पीड़ित पक्ष ने चार लोगों पर मारपीट और सोने की चेन, नकदी व दस्तावेज छीनने का आरोप लगाया।

ऊंचाहार में युवक और उसके साथी से मारपीट व लूटपाट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

कोतवाली क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के साथ मारपीट और लूटपाट किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी विमलेश्वर पाठक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को उनका 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक अपने साथी तुषार के साथ इंदौर जाने के लिए बस पकड़ने चौराहे पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव के ही गोलू पाठक, डब्बू सिंह, सोनू और शिवा पांडेय ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों युवकों पर लात-घूंसों और डंडों से हमला किया। इसी दौरान तुषार के गले में पहनी सोने की चेन, पांच हजार रुपये नकद और पर्स में रखे जरूरी दस्तावेज छीन लिए गए।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें