ऊंचाहार के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय का स्वागत
एआरपी, नोडल संकुल शिक्षकों और बीआरसी स्टाफ ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन, शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहयोग का दिया भरोसा।
विकासखंड ऊंचाहार के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय के कार्यभार ग्रहण करने पर एआरपी, नोडल संकुल शिक्षकों और बीआरसी स्टाफ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह में एआरपी आशीष मिश्र, अनुज मिश्र, सौरभ शुक्ला और दीपमाला मौजूद रहे। नोडल संकुल शिक्षकों में जितेंद्र प्रताप सिंह, कमलेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश मौर्य, शिशिर कांत कंटक, वीरेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश पांडेय, अतीश साहू, अश्वनी शुक्ला और मृदुल मिश्रा शामिल हुए। वहीं, बीआरसी स्टाफ की ओर से प्रांकुर सैनी, पंकज मौर्य सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने आशीष कुमार पांडेय को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विकासखंड में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने, निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने और शैक्षिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया।
उपस्थित लोगों ने उम्मीद व्यक्त की कि खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकासखंड ऊंचाहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।