रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बनीपारा में दो दिवसीय दंगल का समापन, महिला पहलवान हनी पांडे ने जीती विशेष कुश्ती

कानपुर देहात के बनीपारा गांव में आयोजित दंगल के अंतिम दिन पुरुष और महिला पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच, विजेताओं को नकद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

बनीपारा में दो दिवसीय दंगल का समापन, महिला पहलवान हनी पांडे ने जीती विशेष कुश्ती

क्षेत्र के बनीपारा गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल का शनिवार को उत्साह के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन अखाड़े में पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और जीत के बाद तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

समापन दिवस पर आयोजक बउवा त्रिवेदी ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों के हाथ मिलवाए और कुश्तियों का शुभारंभ कराया। पहले मुकाबले में पानीपत के प्रदीप सोनी का सामना राजस्थान के काला पहलवान से हुआ। कड़े संघर्ष के बाद काला पहलवान ने प्रदीप सोनी को चित कर मुकाबला जीत लिया।

दूसरी कुश्ती हसनापुर के लाला पहलवान और हरियाणा के शैतान पहलवान के बीच हुई। इस मुकाबले में लाला पहलवान ने जीत दर्ज की।

दंगल का विशेष आकर्षण बनारस की महिला पहलवान हनी पांडे और भूटान के पहलवान चिम चिम डोगरा के बीच हुआ मुकाबला रहा। हनी पांडे ने अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करते हुए चिम चिम डोगरा को पटखनी दी। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को उपहार एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर किंकर पांडे, शिवम चक्रवर्ती, पंकज शुक्ला, अल्टू खान, नेता त्रिवेदी और नीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें