रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

डेरापुर की गौशाला से जनरेटर का अल्टीनेटर और अन्य सामान चोरी, पशुओं को पानी पिलाने में परेशानी

नंदपुर गांव की गौशाला में 26 नवंबर की रात हुई चोरी की जानकारी सुबह मिली। ग्राम प्रधान प्रशासक ने पुलिस को सूचना देकर सामान बरामद कराने की मांग की है।

डेरापुर की गौशाला से जनरेटर का अल्टीनेटर और अन्य सामान चोरी, पशुओं को पानी पिलाने में परेशानी

क्षेत्र के नंदपुर गांव स्थित गौशाला से अज्ञात चोर जनरेटर का अल्टीनेटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना 26 नवंबर की रात की बताई जा रही है। सुबह गौशाला पहुंचने पर कर्मचारियों को सामान गायब होने की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान प्रशासक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम प्रधान प्रशासक प्रमोद कुमार गुप्ता के मुताबिक, गांव के बाहर स्थित गौशाला में गोवंश के लिए पानी की व्यवस्था, चारा काटने और रात में रोशनी के लिए जनरेटर लगाया गया है। गौशाला में दर्जनों गोवंश रखे गए हैं। उनका कहना है कि रात में अज्ञात लोग गौशाला के अंदर पहुंचे और जनरेटर का अल्टीनेटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

सुबह गौशाला कर्मी अंकित कुमार पुत्र राजेश कुमार वहां पहुंचे तो सामान गायब मिला। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल ग्राम प्रधान प्रशासक को दी। सूचना मिलने पर प्रमोद कुमार गुप्ता गौशाला पहुंचे और फोन के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गौशाला कर्मियों से पूछताछ करने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

ग्राम प्रधान प्रशासक ने बताया कि जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी होने से जनरेटर काम नहीं कर पा रहा है। इससे गौशाला में पशुओं को पानी पिलाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि अभी प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें