डेरापुर के नए खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने संभाला कार्यभार, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
बीआरसी परिसर में बैठक कर नवागत बीईओ ने शैक्षणिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और डेरापुर को निपुण ब्लॉक बनाने का लक्ष्य दिया।
विकासखंड डेरापुर के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने एआरपी, नोडल संकुल शिक्षकों, सुपरवाइजरों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था और संचालित योजनाओं की जानकारी ली।
बैठक में बीईओ ने सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि डेरापुर को निपुण ब्लॉक बनाया जा सके।
उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया। बीईओ ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर होना चाहिए, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, डीबीटी, निपुण लक्ष्य, छात्र नामांकन और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जबकि अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
इससे पहले बीआरसी परिसर में एआरपी, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सभी ने उन्हें कार्यों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बैठक में एआरपी अजय कुमार, वरुण वाजपेयी, नोडल शिक्षक इसरार अली, दुजेंद्र नाथ, जयशंकर, शानेद्र सिंह तोमर, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, श्रीबाबू यादव, लिपिक प्रदीप कुमार, सहायक शिवम यादव और ऑपरेटर पवन कुमार मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले


पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।