रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता ब्रजराज किशोर दीक्षित का निधन

ब्रजराज किशोर दीक्षित के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है। फर्रुखाबाद में गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हरदोई: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता ब्रजराज किशोर दीक्षित का निधन

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजराज किशोर दीक्षित का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समर्थकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। फर्रुखाबाद में गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ब्रजराज किशोर दीक्षित हरदोई जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके थे। उनके बड़े भाई रामअवतार दीक्षित उत्तर प्रदेश में नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व वाली सरकार में ऊर्जा मंत्री और पर्वतीय विकास मंत्री रहे थे।

ब्रजराज किशोर दीक्षित को मिलनसार स्वभाव और आम लोगों से सीधे संपर्क रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है। उनके निधन से क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक लोगों में शोक है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें