हरदोई: दुकान के अंदर मिली युवती, पुलिस ने ताले तोड़कर बाहर निकाला
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दिलेगंज में कपड़ा कारोबारी की दुकान के अंदर युवती के होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। कारोबारी मौके से फरार बताया जा रहा है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दिलेगंज में गुरुवार को एक कपड़ा कारोबारी की दुकान के अंदर युवती मिलने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुकान के ताले तोड़कर युवती को बाहर निकाला और उसे अपने साथ कोतवाली ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान का नाम लक्ष्मी दत्त ऋषि कुमार वस्त्र विक्रेता बताया गया है। आरोप है कि कपड़ा कारोबारी ने साप्ताहिक बंदी के दिन युवती को दुकान पर बुलाया था। इसके बाद उसे दुकान के अंदर कर शटर गिरा दिया गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद कारोबारी ने दुकान का शटर खोला, ताला लगाया और वहां से चला गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कारोबारी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस खत्ता जमाल खां स्थित कारोबारी के आवास पर भी पहुंची, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस को दुकान के अंदर युवती होने की जानकारी मिलने के बाद भीड़ की मौजूदगी में ताले तोड़े गए। पुलिसकर्मी दुकान के अंदर पहुंचे तो युवती छत पर मिली। वह बदहवास हालत में थी। पुलिस ने उसे कपड़े से ढककर बाहर निकाला और कोतवाली ले गई।
घटना के बाद इलाके में कई सवाल उठ रहे हैं। युवती साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान के अंदर कैसे पहुंची? दुकान का शटर क्यों गिराया गया? कारोबारी मौके से क्यों चला गया? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।