रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

पाली: दूध डेयरी से दो भैंस चोरी, करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही कीमत

भगवंतपुर मोहल्ले में एचपी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित डेयरी से शुक्रवार रात चोरों ने दो भैंस चोरी कर लीं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पाली: दूध डेयरी से दो भैंस चोरी, करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही कीमत

कस्बे में पशु चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने भगवंतपुर मोहल्ले में एचपी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक दूध डेयरी से दो भैंस चोरी कर लीं। पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए दोनों पशुओं की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।

कस्बे के आबिद नगर निवासी जीशान अली ने बताया कि भगवंतपुर मोहल्ले में उनकी दूध डेयरी संचालित है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह रोजाना की तरह डेयरी बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह डेयरी पहुंचे तो वहां बंधी दोनों भैंस गायब थीं।

उन्होंने आसपास के इलाकों में पशुओं की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर भैंसों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले में थानाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें