हरदोई: नितिन अग्रवाल ने किया दावा, यूपी में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार
शाहाबाद में व्यवसायी ज्ञान चंद गुप्ता के निधन पर शोक जताने पहुंचे आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने का भरोसा जताया।
प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कोई संशय नहीं है।
गुरुवार को नितिन अग्रवाल शाहाबाद नगर के मोहल्ला मौलागंज में व्यवसायी ज्ञान चंद गुप्ता के निधन पर शोक जताने उनके आवास पहुंचे। ज्ञान चंद गुप्ता, समाजसेवी नलिन गुप्ता डब्लू के पिता थे। मंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान संक्षिप्त बातचीत में नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सभी लोगों को समान रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता नीतू, रमाकांत मौर्य, रचित गुप्ता, सुमत गुप्ता, आजाद सिंह, प्रदीप गुप्ता गुड्डू, राजेश चौधरी और पवन भारद्वाज सहित पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।