रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

शाहाबाद के नर्मदा तीर्थस्थल पर 11वें देव दीपावली महोत्सव का आयोजन, हजारों दीपों से जगमगाए घाट

श्री नवदुर्गा पूजन समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दीपदान, गंगा आरती और आतिशबाजी हुई। समिति पिछले 11 वर्षों से इस आयोजन को कर रही है।

शाहाबाद के नर्मदा तीर्थस्थल पर 11वें देव दीपावली महोत्सव का आयोजन, हजारों दीपों से जगमगाए घाट

पावन पर्व देव दीपावली के अवसर पर मंगलवार रात आठ बजे नर्मदा तीर्थस्थल पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। श्री नवदुर्गा पूजन समिति के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न घाटों पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। धार्मिक अनुष्ठानों और आरती के बीच श्रद्धालुओं ने दीपदान किया।

समिति के मीडिया प्रभारी राजीव बाजपेयी ने बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे बताया कि समिति पिछले 11 वर्षों से देव दीपावली का आयोजन करती आ रही है। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप देने के लिए सभी घाटों पर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मुख्य कालिका घाट पर संरक्षक संजय मिश्रा, बसंत गुप्ता मानव, रमाकांत मौर्य, गोपाल त्रिपाठी और मृदुल अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती की। बजरंग घाट पर सतीश श्रीवास्तव और गौरी श्रीवास्तव ने दीपदान किया। श्री टेढ़ेश्वर नाथ घाट पर राजीव बाजपेयी और अनिल तिवारी ने तथा हरिश्चंद्र घाट पर मंगल मिश्रा और ध्रुव मिश्रा ने दीप प्रज्वलित किए।

वहीं, नागा घाट पर संजय कश्यप, राजीव गुप्ता और सानू गुप्ता सहित अन्य लोगों ने विधि-विधान से दीपदान किया।

दीपदान के साथ जमीन और आसमान में आतिशबाजी भी की गई। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा। आतिशबाजी देखने के लिए श्रद्धालु देर तक घाटों पर मौजूद रहे। इस दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर समिति ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, सनातन धर्म प्रेमियों, प्रशासन और नगरवासियों के प्रति आभार जताया। समिति की ओर से कहा गया कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें