हरदोई के गुजीदेई गांव में नर्मदेश्वर धाम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
शाहाबाद तहसील के गुजीदेई गांव में तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालु गर्दा नदी से जल लेकर नर्मदेश्वर धाम पहुंचे, जहां वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
तहसील शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई स्थित नर्मदेश्वर धाम में भगवान नर्मदेश्वर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल में हुआ। महोत्सव की शुरुआत दिव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें पीले वस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।
गर्दा नदी से लाया गया पवित्र जल -
वैदिक विधि-विधान के अनुसार भगवान नर्मदेश्वर के जलाधिवास संस्कार के लिए गर्दा नदी से पवित्र जल लाने के उद्देश्य से कलश यात्रा धाम से रवाना हुई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ यात्रा गर्दा नदी के तट पर पहुंची। यहां आचार्यों ने विधि-विधान से नदी पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरकर नर्मदेश्वर धाम की ओर प्रस्थान किया।
विद्वान आचार्यों के सानिध्य में होंगे धार्मिक अनुष्ठान -
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन यजमान नीरज त्रिवेदी द्वारा लक्ष्मीकान्त पाठक के व्यवस्थापन में कराया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों को शास्त्रोक्त परंपरा के अनुसार संपन्न कराने के लिए मध्य प्रदेश के दतिया से आए विद्वान पंडित ललित बिहारी व्यास, पंडित अच्युत शुक्ला और मयंक चतुर्वेदी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु हुए शामिल -
कलश यात्रा और महोत्सव के आयोजन में उत्कर्ष त्रिवेदी, शोभित त्रिवेदी, शांतनु त्रिवेदी, निशांत त्रिवेदी, ऋषिकान्त पाठक, रमाकांत, करुणाशंकर, श्याम देव पाठक, सत्यम मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, उमेश त्रिवेदी और रामकिशोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।