हरदोई में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, रामज्ञान गुप्ता ने किया नमन
नसोली डामर के मजरा बिजपुरिया में आयोजित कार्यक्रम में रामज्ञान गुप्ता ने किसानों और ग्रामीणों के बीच नेताजी के योगदान को याद किया।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर नसोली डामर के मजरा बिजपुरिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े जननेता थे। उन्होंने अपना जीवन गांव, गरीब, मजदूर और किसानों के अधिकारों और सम्मान की आवाज उठाने में लगाया। उनकी नीतियों और संघर्षों के कारण ही उन्हें 'धरतीपुत्र' के रूप में पहचान मिली।
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बताए मार्ग और समाजवादी सिद्धांतों पर चलकर ही किसानों और आम लोगों के हितों के लिए काम किया जा सकता है। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, ग्रामीण और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र यादव दीपू, रविंद्र सिंह चौहान, शुभम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, दयाराम गुप्ता, मंजरुल शेख, नागेश्वर सिंह सोमवंशी, गोविंद सिंह, सत्य कुमार सिंह, हेम सिंह, शिवकुमार सिंह, उमेश सिंह, घनश्याम कश्यप, संत कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रताप, दिवाकर, ऋषि पाल कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, तकदीर पाल कुशवाहा, सर्वेश श्रीवास्तव, अयोध्या कश्यप, रामावतार कश्यप, दिनेश कश्यप, श्रवण श्रीवास्तव और रमेश कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।