हरदोई में तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत, गांव वालों ने रात में निकाला शव
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव में गुरुवार रात युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव में तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।
मृतक की पहचान गांव निवासी शेर सिंह (25) पुत्र रामनरेश के रूप में हुई है। वह दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव पहुंचा और घर आने के बाद सो गया। शाम करीब पांच बजे उठने पर उसके दोस्त करन और श्रीकांत उसे बुलाने पहुंचे।
इसके बाद तीनों ई-रिक्शा किराये पर लेकर मुरीदापुर गए, जहां उन्होंने शराब पी। लौटते समय शेर सिंह नशे की हालत में अपने दोस्तों के साथ गांव पहुंचा। इसी दौरान किसी विवाद के बाद वह तालाब में चला गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बाहर निकाल लिया।
हालांकि, कुछ समय बाद शेर सिंह दोबारा तालाब में चला गया और डूब गया। गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उसका शव तालाब से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की ओर से घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मीडिया को दी गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।