कानपुर देहात: विधानसभा चुनाव से पहले 16 निरीक्षकों का तबादला, चार जिलों में मिली तैनाती
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर तीन साल की अवधि पूरी कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर कानपुर देहात में तैनात 16 पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुपालन में जारी आदेश के अनुसार इन सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से दूसरे जिलों में भेजा गया है।
पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र और परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड के कार्यवृत्त संख्या 19 सीओके-सीए-निरीक्षक ना.पु.0 स्था. (स्थापना बोर्ड)-2026, दिनांक 16 नवंबर 2026 के आधार पर यह आदेश जारी किया गया है।
आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों ने निर्धारित कट-ऑफ डेट 31 मई 2027 तक कानपुर देहात में तीन वर्ष की अवधि पूरी कर ली है। इसी आधार पर उनका अन्य जनपदों में स्थानांतरण किया गया है।
चार जिलों में भेजे गए निरीक्षक
स्थानांतरण सूची के अनुसार विनोद कुमार, प्रवीण कुमार यादव, आदेशचन्द्र और अब्दुल कलाम को औरैया भेजा गया है। जनार्दन प्रताप सिंह, संजेश कुमार, अमरेन्द्र बहादुर सिंह, शिवनारायण सिंह और सतीश कुमार सिंह को इटावा में तैनाती दी गई है।
वहीं, अखिलेश कुमार जायसवाल, सीमा सिंह और देवेन्द्र विक्रम का स्थानांतरण कन्नौज किया गया है। रामगोविन्द मिश्रा, राकेश कुमार, देवेन्द्र कुमार और हरमीत सिंह को फतेहगढ़ भेजा गया है।
स्थानांतरण आदेश पर पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर यमुना प्रसाद के हस्ताक्षर हैं। इन तबादलों के बाद जिले में निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव होगा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।