रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात में गैर इरादतन हत्या के आरोप में पिता-पुत्री गिरफ्तार, सिल-बट्टा बरामद

अकबरपुर पुलिस ने अजय कश्यप की मौत के मामले में उसके ससुर शिवनारायण और पत्नी सुनीता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सिल और बट्टा बरामद किया।

कानपुर देहात में गैर इरादतन हत्या के आरोप में पिता-पुत्री गिरफ्तार, सिल-बट्टा बरामद

थाना अकबरपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल किया गया सिल और बट्टा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवनारायण (65) पुत्र स्वर्गीय लल्लू प्रसाद निवासी ग्राम कमीर, थाना अकबरपुर और उसकी पुत्री सुनीता (33) पत्नी अजय कश्यप उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। सुनीता का मायका ग्राम कमीर में है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों को मंगलवार शाम करीब 4:48 बजे मंसुरा-मटियामऊ रोड पर मंसुरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य महिला अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें गठित की गई हैं।

मामले में वादी मनोज पुत्र राजेश कश्यप निवासी ग्राम शिवली ने 9 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। शिकायत के अनुसार, 8 नवंबर को आरोपियों ने उसके भाई अजय कश्यप उर्फ रिंकू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। आरोप है कि वे अजय को गंभीर हालत में छोड़कर चले गए। बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

इस शिकायत के आधार पर थाना अकबरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 448/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 352 में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शिवनारायण ने बताया कि अजय ने उसे गिराकर नीचे दबा लिया था। इस दौरान उसने पास पड़ी ईंट अजय के मुंह पर मार दी। वहीं, सुनीता ने कथित तौर पर बताया कि पिता को बचाने के लिए उसने सिलबट्टा उठाकर अपने पति के सिर पर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके अनुसार, अगली सुबह अजय की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद सिलबट्टे को खेत में पड़ी पराली के नीचे छिपा दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर उसे बरामद कर लिया गया है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें