रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात: छठ पूजा की तैयारियों का एएसपी आलोक प्रसाद ने लिया जायजा, घाटों पर सुरक्षा के निर्देश

शिवली क्षेत्र के विनोबा नगर में पूजा स्थलों और घाटों का निरीक्षण कर एएसपी ने पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कानपुर देहात: छठ पूजा की तैयारियों का एएसपी आलोक प्रसाद ने लिया जायजा, घाटों पर सुरक्षा के निर्देश

आगामी छठ पूजा को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने शुक्रवार को थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम विनोबा नगर में पूजा स्थल और आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन के रास्तों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक शिवली को निर्देश दिए कि पूजा स्थलों और घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त और निगरानी रखी जाए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

एएसपी ने घाटों पर बैरिकेडिंग कराने, सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और पानी में गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। इसके अलावा विद्युत तारों और अन्य संभावित जोखिमों की जांच कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूजा आयोजन समिति और स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराने पर जोर दिया। साथ ही अफवाहों और अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखने और ऐसी स्थिति सामने आने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने को कहा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें